जेकब मैथ्यू को एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड (TV9 न्यूज़ नेटवर्क) में नेटवर्क कोऑर्डिनेटिंग एडिटर के पद पर प्रोन्नत किया गया है।
जेकब मैथ्यू एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति-प्राप्त पत्रकार हैं, जिनके पास पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव है। उन्होंने दुनियाभर के कई प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया संगठनों के साथ कार्य किया है, जिनमें Dunia Vision (French TV), ANI-Reuters, CNN, India TV, News24 और TV9 News Network शामिल हैं।
वर्तमान में वे TV9 न्यूज़ नेटवर्क से जुड़े हैं और अब उन्हें नेटवर्क कोऑर्डिनेटिंग एडिटर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।
जेकब मैथ्यू नई दिल्ली YMCA बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में एक निर्वाचित निदेशक भी हैं, जहाँ वे 2027 तक अपनी सेवाएं देंगे।
सम्मान और पुरस्कार
जेकब मैथ्यू को पत्रकारिता और मानव सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है—
अटल मिथिला अवॉर्ड 2023
(पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम पर स्थापित)
“शख्सियत” अवार्ड 2022 – मीडिया में योगदान हेतु, ओडिशा के राज्यपाल द्वारा प्रदान
Indywood Excellence Award 2017 – मीडिया में उत्कृष्ट योगदान के लिए
कैथोलिक बिशप्स कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया (CBCI) अवार्ड 2002 – मीडिया और सामाजिक कार्य में योगदान के लिए
खेल उपलब्धियाँ
जेकब मैथ्यू एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी भी रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं—
गांधीनगर (गुजरात) में आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स (एथलेटिक्स) में स्वर्ण पदक
कटक में इंटर-स्टेट स्कूल गेम्स में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक
जम्मू में इंटर-ज़ोन एथलेटिक्स मीट में रजत पदक
YMCA कार्यक्रम में स्वर्ण पदक

