• Tue. Feb 10th, 2026

About us

मुकेश कुमार कश्यप

संस्थापक संपादक

सुधि पाठकों

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका सिर्फ जनपक्ष उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एवं उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से 2015 से नियमित प्रकाशित होकर आपके हाथों में है। बाजार में हिंदी पत्र- पत्रिकाओं की कोई कमी नहीं है। इसमें से कई नामचीन है।जिनका खबरों के बाजार में दबदबा है। और सिक्का चलता है। वहीं सैकड़ो की संख्या में ऐसी भी पत्र – पत्रिकाएं हैं। जो मैगजीन सैंटरो की शोभा बढ़ाती हैं लोगों की नजर तो इन पर पड़ती है। लेकिन इनके वजूद को कोई नहीं पहचानता लेकिन हम ना तो खबर के बाजार की दबदबे की लड़ाई का हिस्सा है। और ना ही मैगजीन सेंटरो के कोने में पड़े रहेंगे पाठकों की उम्मीद पर खडा उतरने की जिम्मेदारी निभाने के लिए व्यापाक अनुसंधान किया है। अधिकांश पत्र पत्रिकाएं बहुत दूर जा रही हैं। इनके प्रकाशक आर्थिक नफे नुकसान के हिसाब से अपनी कलम चला रहे हैं। पाठकों की उम्मीद पर खरा उतरने की जिम्मेदारी निभाने के लिए सिर्फ जनपक्ष पत्रिका ने एक मजबूत टीम बनाई है एक कहावत है कि आग में तपने के बाद सोना खरा और चमकदार होता है। सिर्फ जनपक्ष पत्रिका भी पाठकों की अपेक्षाओं की आग में तपकर समय के साथ खरी उतरेगी।