• Sat. Feb 21st, 2026

6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले शख्स को फांसी की सजा


गुजरात के वलसाड में 6 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने वाले शख्स को फांसी की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाए जाने के बाद अदालत परिसर में भीड़ जमा हो गई। वलसाड पुलिस की तुरंत कार्रवाई और जांच से 6 साल की लड़की को जल्द न्याय मिला और कोर्ट ने सजा सुनाकर दुष्कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का बड़ा संदेश दिया है। यह घटना वापी के डूंगरा इलाके में हुई थी। 42 साल के रजाक खान ने 23 अक्टूबर 2023 को 6 साल की लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी थी। रजाक ने राक्षसों की तरह बच्ची के शरीर को नोचते हुए प्राकृतिक और अप्राकृतिक तरीके से उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को यातनाएं देते हुए फिर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। पुलिस ने 48 घंटों के अंदर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद किया गया था। मासूम का शव देखकर लोगों के साथ पुलिसकर्मियों की भी रूह कांप गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *