• Mon. Oct 5th, 2026

मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद फिर बने BSP के राष्ट्रीय संयोजक


लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में एक बार फिर वापसी का ऐलान किया है। मायावती ने आकाश आनंद को दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) नियुक्त किया है।
मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी और मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को पुनः बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक बनाकर पार्टी में कार्य करने का अवसर दिया जा रहा है।
आकाश आनंद की पार्टी में वापसी को बीएसपी की आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए एक बार फिर सक्रिय भूमिका में लाने का फैसला किया है।
मायावती के इस ऐलान के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच आकाश आनंद की नई भूमिका को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *