• Sun. Oct 4th, 2026

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, सेना के जवान का शव ले जा रही एंबुलेंस अज्ञात वाहन से टकराई—चार लोग गंभीर घायल


सुल्तानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किलोमीटर संख्या 79.3 के पास सेना के जवान का शव लेकर जा रही एक एंबुलेंस अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की टीम और हलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं एक्सप्रेसवे टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल, पिठला कुमारगंज भेजवाया।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *