निरीक्षण के दौरान डीएम ने कक्षा में पहुंचकर संभाली शिक्षक की भूमिका, छात्राओं से संवाद कर परखी शैक्षिक गुणवत्ता
मुरादाबाद। राजकीय कन्या जूनियर हाई स्कूल फैजगंज में निरीक्षण के दौरान मुरादाबाद जिलाधिकारी ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए छात्राओं को पढ़ाया। डीएम ने कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से संवाद किया और विषय से जुड़े सवाल पूछकर उनकी शैक्षिक समझ को परखा।
जिलाधिकारी ने छात्राओं को सरल और सहज तरीके से पाठ समझाया तथा पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए उन्हें नियमित अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने और बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर विशेष ध्यान देने को कहा।
डीएम का बच्चों के बीच शिक्षक की भूमिका में नजर आना चर्चा का विषय रहा। छात्राओं ने भी उत्साह के साथ जिलाधिकारी से संवाद किया और उनके द्वारा पढ़ाए गए पाठ को ध्यानपूर्वक सुना।

