• Fri. Aug 21st, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जापानी अतिथि का खास सेल्फी मोमेंट


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ एक जापानी अतिथि की सेल्फी लेते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ इस सहज और आत्मीय पल ने भारत-जापान के बीच बढ़ते मैत्रीपूर्ण संबंधों की झलक पेश की।
बताया गया कि लखनऊ में भारत और जापान के बीच सहयोग को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश और जापान के बीच निवेश, उद्योग, तकनीक, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
तस्वीर में नजर आ रहा यह अनौपचारिक सेल्फी मोमेंट दोनों देशों के बीच मजबूत होते रिश्तों और आपसी सद्भाव का खास संदेश देता नजर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *