• Fri. Aug 21st, 2026

यूपी में 44 नेताओं को मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट, अखिलेश-मायावती भी सूची में

चुनाव से पहले सुरक्षा का घेरा मजबूत, 11 मंत्रियों को भी मिलेगी बुलेटप्रूफ जैकेट


उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार ने नेताओं की सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। सुरक्षा मुख्यालय की ओर से प्रदेश के 44 नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है। इनमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई प्रमुख नेता शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा मुख्यालय ने करीब 10 लाख रुपये की लागत से बुलेटप्रूफ जैकेट खरीदी हैं। इन जैकेट का इस्तेमाल सुरक्षा व्यवस्था के तहत चिन्हित नेताओं की सुरक्षा में किया जाएगा।
इसके अलावा प्रदेश सरकार के 11 मंत्रियों को भी बुलेटप्रूफ जैकेट उपलब्ध कराई जाएगी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नेताओं की सुरक्षा को लेकर सरकार और सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।
हालांकि, नेताओं को दी जाने वाली सुरक्षा और बुलेटप्रूफ जैकेट का अंतिम वितरण सुरक्षा मानकों और संबंधित सुरक्षा आकलन के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *