• Thu. Oct 8th, 2026

यूपी और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच संबंधों को मिलेगी नई मजबूती, निवेश और पर्यटन पर चर्चा


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के माननीय गवर्नर कोतारो नागासाकी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने को लेकर सार्थक एवं फलदायी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत-जापान संबंध लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। केंद्र और राज्यों के स्तर पर बढ़ता सहयोग दोनों देशों के लिए नए अवसर पैदा कर रहा है।
बैठक में उत्तर प्रदेश और यामानाशी के बीच निवेश, उद्योग, तकनीक, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर विशेष रूप से चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि दोनों क्षेत्रों के बीच बढ़ती साझेदारी से आपसी सहयोग को नई गति मिलेगी और रोजगार, निवेश तथा विकास के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि भारत-जापान की मजबूत होती मित्रता साझा विकास और समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *