मां को खोकर अस्पताल में बिलखता रहा 2 साल का मासूम, ‘मम्मी-मम्मी’ की पुकार सुनकर हर आंख हुई नम
बदायूं। गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। इसी बीच अस्पताल में मौजूद दो वर्षीय विनोद का मार्मिक दृश्य हर किसी को भावुक कर गया।
हादसे में विनोद ने अपनी मां को खो दिया। मां की मौत से अनजान मासूम अस्पताल में बार-बार ‘मम्मी-मम्मी’ कहकर रोता रहा और अपनी मां को तलाशता रहा। मासूम की यह दर्द भरी पुकार सुनकर अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
हादसे के बाद घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं, मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

