• Thu. Aug 20th, 2026

लखनऊ में ICICI बैंककर्मी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्याचर्चित पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन थीं दिव्या, वारदात से मचा हड़कंप

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ICICI बैंक में कार्यरत दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या किए जाने की खबर से सनसनी फैल गई। दिव्या मिश्रा चर्चित पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा की बहन बताई जा रही हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने दिव्या मिश्रा को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दिव्या को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *