• Wed. Oct 7th, 2026

डीएम का दिखा अलग अंदाज, बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर बढ़ाया उत्साह


फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर का बच्चों के बीच एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बच्चों के साथ क्रिकेट खेलकर न केवल खेल में हिस्सा लिया, बल्कि उनका उत्साह भी बढ़ाया। डीएम को अपने बीच क्रिकेट खेलते देख बच्चों में खासा उत्साह नजर आया।
जिलाधिकारी ने बच्चों से बातचीत करते हुए खेलकूद को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ नियमित रूप से खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित होती है।
बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते जिलाधिकारी का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस दौरान बच्चों ने भी डीएम के साथ क्रिकेट खेलने के अनुभव को यादगार बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *