• Wed. Aug 19th, 2026

उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए आदमपुर थानाध्यक्ष को मिलेगा DGP का रजत चिन्ह

अपराध नियंत्रण और जनसहयोग में प्रभावी भूमिका निभाने पर मिला सम्मान का गौरव
अमरोहा। उत्कृष्ट पुलिसिंग, कर्तव्यनिष्ठा और प्रभावी कानून-व्यवस्था के लिए आदमपुर थाना प्रभारी कोमल तोमर को पुलिस महानिदेशक (DGP) के रजत चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के 670 उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाना है, जिसमें अमरोहा की आदमपुर थानाध्यक्ष कोमल तोमर का नाम भी शामिल है।
कोमल तोमर ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में प्रभावी भूमिका निभाई है। ड्यूटी के प्रति उनकी गंभीरता, सक्रियता और बेहतर पुलिसिंग को देखते हुए उनका चयन इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए किया गया है।
DGP के रजत चिन्ह के लिए चयन की खबर से अमरोहा पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने कोमल तोमर को बधाई देते हुए इसे आदमपुर थाना और अमरोहा पुलिस के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *