पैर फिसला तो पलभर में जा सकती थी जान, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नैनीताल की नैनी झील में एक छोटी बच्ची का नाव पर खड़े होकर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में बच्ची नाव के अंदर खड़े होकर बेफिक्र अंदाज में डांस करती नजर आ रही है, जबकि आसपास झील का गहरा पानी मौजूद है।
नाव पर इस तरह खड़े होकर डांस करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। जरा-सा संतुलन बिगड़ने या पैर फिसलने पर बच्ची सीधे झील में गिर सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसे में सवाल उठता है कि नाव में मौजूद जिम्मेदार लोगों ने बच्ची को इस खतरनाक हरकत से रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।
सवाल सिर्फ एक वीडियो का नहीं, बल्कि पर्यटक स्थलों पर सुरक्षा नियमों के पालन और जिम्मेदारी का भी है। मनोरंजन जरूरी है, लेकिन जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं।

