• Mon. Aug 10th, 2026

जनता के बीच मुख्यमंत्री योगी—समस्याएं सुनीं, समाधान का दिया भरोसा”


जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान दूर-दराज से पहुंचे लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
जनता दर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष पहुंचे। किसी ने इलाज में आर्थिक सहायता, किसी ने भूमि एवं पारिवारिक विवाद, तो किसी ने पुलिस-प्रशासन से संबंधित अपनी शिकायत मुख्यमंत्री के सामने रखी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक फरियादी की समस्या का निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ समय से मिले।
मुख्यमंत्री ने जनता को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
जनता दर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री का संदेश साफ है—सरकार सिर्फ लखनऊ से नहीं, बल्कि सीधे जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *