• Sun. Apr 26th, 2026

माता-बहनों के सम्मान में भाजपा मैदान में, महिला आरक्षण विरोध पर कांग्रेस का फूंका पुतला


मुरादाबाद। भाजपा युवा मोर्चा मुरादाबाद महानगर की ओर से बुधवार को इंपीरियल तिराहे पर महिला आरक्षण से जुड़े नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस और विपक्ष के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व विपक्ष का पुतला दहन कर विरोध जताया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 संसद के दोनों सदनों से पारित होकर कानून बना, जिसका देशभर की महिलाओं ने उत्सव के रूप में स्वागत किया।
भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकसभा और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देने वाले इस ऐतिहासिक विधेयक पर कांग्रेस समेत विपक्षी दलों ने गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया और विरोध में मतदान किया, जो महिला सम्मान के खिलाफ है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा मातृशक्ति के सम्मान और अधिकारों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए सरकार लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। प्रदर्शन के दौरान महिला सशक्तिकरण के समर्थन में नारेबाजी भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *