• Fri. Apr 24th, 2026

हुगली की लहरों पर पीएम मोदी, नाविकों से संवाद ने जीता दिल


कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोलकाता में हुगली नदी में नौका विहार कर एक अलग अंदाज में जनसंपर्क का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने नाविकों से आत्मीय बातचीत कर उनके अनुभव जाने और उनकी समस्याओं को भी सुना। प्रधानमंत्री का यह सहज और संवेदनशील अंदाज लोगों को काफी पसंद आया।
नौका विहार के दौरान पीएम मोदी ने हुगली नदी के दोनों किनारों की सांस्कृतिक विरासत को निहारा। इस दौरान विश्वप्रसिद्ध हावड़ा ब्रिज और विद्यासागर सेतु की भव्य छटा भी देखने को मिली। प्रधानमंत्री ने इस यादगार पल की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर साझा कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।
प्रधानमंत्री के इस दौरे को जनसंवाद, संस्कृति और विकास के संगम के रूप में देखा जा रहा है। नाविकों के साथ उनका संवाद आमजन से जुड़ाव और संवेदनशील नेतृत्व की मिसाल बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *