मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में ₹1,055 करोड़ लागत की 497 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
मुख्यमंत्री ने शहर की सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु 31 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर नगर निगम, गोरखपुर के उत्कृष्ट कार्मिकों को सम्मानित किया गया तथा ‘स्वच्छ स्कूल अभियान’ के पोस्टर एवं टूलकिट का विमोचन भी किया गया।

