• Fri. May 22nd, 2026

कागजों में करोड़पति, हकीकत में गरीब किसान — सिस्टम की बड़ी चूक उजागर”



बदायूं से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक साधारण किसान भोला सिंह को आयकर विभाग की ओर से 14 करोड़ रुपये का नोटिस भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि भोला सिंह के आधार कार्ड और पैन कार्ड का दुरुपयोग करते हुए दिल्ली में एक फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। उसी फैक्ट्री के लेन-देन और बकाया कर के चलते यह भारी-भरकम नोटिस किसान के नाम जारी कर दिया गया।
हैरानी की बात यह है कि जिस व्यक्ति के नाम पर करोड़ों का कारोबार दिखाया जा रहा है, उसकी आर्थिक स्थिति बेहद साधारण है। भोला सिंह का घर और जीवन-स्तर इस बात की गवाही देते हैं कि उनका इस पूरे मामले से कोई लेना-देना नहीं है।
यह घटना न केवल पहचान पत्रों के दुरुपयोग की गंभीर समस्या को उजागर करती है, बल्कि सिस्टम की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और एक निर्दोष किसान को न्याय कब तक मिल पाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *