• Tue. Apr 7th, 2026

कोर्ट में पेश होंगे सलमान खान, पान मसाले के भ्रामक विज्ञापन मामले में अंतरिम राहत खत्म

राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने फिल्म अभिनेता सलमान खान और राजश्री पान मसाला के विरुद्ध चल रहे भ्रामक विज्ञापन के मामले में शुक्रवार को सलमान खान की व्यक्तिगत उपस्थिति और उनके हस्ताक्षरों की जांच पर लगी अंतरिम रोक हटा दी है।

फिल्म अभिनेता सलमान खान को पान मसाले के भ्रामक विज्ञापन से जुड़े मामले में अब कोटा की जिला उपभोक्ता अदालत में पेश होना होगा। राजस्थान राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने इस मामले में सलमान खान को मिली अंतरिम राहत को खत्म कर दिया है। इसके साथ ही निचली अदालत के उस आदेश पर लगी रोक भी हटा दी है, जिसमें उन्हें व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने और हस्ताक्षर की जांच के निर्देश दिए थे।

अब इस मामले में अगली सुनवाई 9 अप्रेल को कोटा की जिला उपभोक्ता अदालत में होगी, जहां सलमान खान को पेश होना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *