लखनऊ। योगी आदित्यनाथ के मुख्य सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इस निर्णय को शासन-प्रशासन की निरंतरता और स्थिरता के रूप में देखा जा रहा है।
अवनीश कुमार अवस्थी को मुख्यमंत्री के सबसे भरोसेमंद और अनुभवी अधिकारियों में गिना जाता है। प्रशासनिक कार्यशैली, त्वरित निर्णय क्षमता और जटिल मामलों को प्रभावी ढंग से संभालने की दक्षता के कारण उन्होंने सरकार में विशेष पहचान बनाई है।
प्रदेश में कानून-व्यवस्था, औद्योगिक निवेश और विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका रही है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने उन पर पुनः भरोसा जताते हुए उनके कार्यकाल में एक साल का विस्तार किया है।
राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में इस फैसले को सरकार की नीतियों में निरंतरता बनाए रखने और आगामी योजनाओं को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

