लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों का वेतन होली से पहले उनके बैंक खातों में पहुंच जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि वेतन वितरण में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी विभाग समयबद्ध तरीके से भुगतान की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि कर्मचारियों को त्योहार से पहले आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।
सरकार ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि केवल नियमित कर्मचारी ही नहीं, बल्कि आउटसोर्सिंग, संविदा कर्मी और सफाईकर्मी सहित हर श्रेणी के कर्मचारियों को भी समय से वेतन मिले। मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि यदि वेतन वितरण में किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश सरकार के इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों को होली के अवसर पर बड़ी राहत

