• Mon. Mar 9th, 2026

धर्मगुरु पर गंभीर आरोप, गिरफ्तारी से बचने को हाईकोर्ट की शरण


प्रयागराज। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद इन दिनों गंभीर आरोपों के चलते विवादों में घिर गए हैं। कुछ बटुकों ने उनके खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए प्रयागराज में मामला दर्ज कराया है। आरोपों के बाद कराए गए मेडिकल परीक्षण में भी कथित रूप से यौन उत्पीड़न की पुष्टि होने की बात सामने आई है।
मामला दर्ज होने के बाद अविमुक्तेश्वरानंद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। इसी बीच उन्होंने अपने शिष्य मुकुंदानंद के साथ गिरफ्तारी से राहत पाने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
दोनों की ओर से दायर जमानत याचिका पर शुक्रवार, 27 फरवरी को सुनवाई प्रस्तावित है। यह याचिका कोर्ट नंबर 72 में सीरियल नंबर 142 पर सूचीबद्ध है। संभावना जताई जा रही है कि लंच के बाद मामले पर सुनवाई हो सकती है।
इस प्रकरण ने धार्मिक और सामाजिक हलकों में हलचल मचा दी है। अब सभी की नजरें हाईकोर्ट की सुनवाई और आगामी कानूनी कार्रवाई पर टिकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *