दिवंगत मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी हिबा राना को उनके पति ने तीन तलाक दे दिया। इस मामले में हिबा राना ने सआदतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस ने उनके पति मोहम्मद साकिब और ससुर हसीब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिबा राना का आरोप है कि उनके पति ने उन्हें बिना किसी वैध कारण के तीन तलाक दे दिया, जो कानूनन अपराध है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से मानसिक और सामाजिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि तीन तलाक किस तरह और किन परिस्थितियों में दिया गया।
गौरतलब है कि देश में तीन तलाक को लेकर सख्त कानून लागू है और इसे गैरकानूनी व दंडनीय अपराध माना जाता है। ऐसे में हिबा राना का मामला एक बार फिर इस मुद्दे को चर्चा में ले आया

