लखनऊ के गौतमपल्ली इलाके में लोहिया पथ पर पुलिसकर्मी की संवेदनहीनता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज बारिश से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े बाइक सवारों का एक पुलिसकर्मी चालान काट रहा है।
बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान कई बाइक सवार खुद को भीगने से बचाने के लिए सड़क के किनारे रुक गए थे। इसी दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं, वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बाइक सवार ट्रैफिक जाम नहीं कर रहे थे और सिर्फ बारिश से बचने के लिए खड़े थे, तो ऐसी क्या मजबूरी थी कि उनके खिलाफ चालान काटा गया।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे पुलिस की संवेदनहीनता बता रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि कानून का पालन जरूरी है, लेकिन आपात और मानवीय परिस्थितियों में विवेक का इस्तेमाल भी उतना ही जरूरी होता

