• Sat. Feb 21st, 2026

बवालों में गिरे एसपी अनुज चौधरी ने जलाल पुर प्रधान मुलतान सिंह का किया एनकाउंटर

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान जलालपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान मुलतान सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, वह दो संगीन मामलों में वांछित था और उसकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर की गई। मुठभेड़ के दौरान मुलतान सिंह के पैर में गोली लगने की सूचना है, जिसके बाद उसे तत्काल पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया, इसी दौरान मुठभेड़ की स्थिति बनी। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और मामले में पारदर्शी जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *