• Sat. Feb 21st, 2026

उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग के दो अधिकारियों के बीच मारपीट

उत्तर प्रदेश में आयकर विभाग के मुख्यालय में गुरुवार शाम स्थिति उस समय काफी असहज हो गई जब दो अधिकारियों के बीच मारपीट होने लगी। डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात गौरव गर्ग शाम को छठें तल पर अपने कक्ष में काम कर रहे थे, इसी दौरान असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र कुमार मिश्र ने उनके कक्ष में घुसकर उनके साथ मारपीट की। गौरव गर्ग 2016 बैच और योगेंद्र कुमार मिश्र 2014 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं।

असिस्टेंट कमिश्नर ने ऑफिस में ही कमरा बंद कर उनको पीटा, जिससे गर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। गौरव गर्ग की पत्नी रवीना त्यागी उत्तर प्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर हैं और लखनऊ में तैनात हैं। गौरव गर्ग ने असिस्टेंट कमिश्नर के खिलाफ हजरतगंज पुलिस को तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *