• Sat. Feb 21st, 2026

भास्कर वर्मा बने एसीपी कविनगर सर्किल

साहिबाबाद और अंकुर विहार के अलावा मुख्यालय में रह चुके हैं एसीपी भास्कर वर्मा

कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्त माने जाते हैं भास्कर वर्मा

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड द्वारा कविनगर एसीपी स्वतंत्र सिंह का गौतम बुद्धनगर तबादला हो जाने के बाद कविनगर एसीपी के तौर पर भास्कर वर्मा को नई जिम्मेदारी दी गई है। एसीपी भास्कर वर्मा क्राइम और कानून व्यवस्था को लेकर काफी सख्त माने जाते हैं और अधीनस्थ अधिकारियों को लगातार गाइडलाइन और दिशा निर्देश देते हुए खुद मॉनिटरिंग भी करने में माहिर माने जाते हैं। एसीपी भास्कर वर्मा इससे पहले साहिबाबाद और अंकुर विहार सर्किल की जिम्मेदारी का निर्वाह भी कर चुके हैं और मुख्यालय में अपनी सेवाएं भी दे चुके हैं। उनकी अच्छी पुलिसिंग और बेहतर क्राइम पर पकड़ रखने के चलते उन्हें कविनगर सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *