• Tue. Apr 7th, 2026

पटवारी ने सबूत मिटाने के लिए घूस के पैसों को निगला विजिलेंस करा रही हैं CT स्कैन

उत्तराखंड के देहरादून से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां विजिलेंस टीम ने जब पटवारी को 2 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ा तो वह फुर्ती दिखाते हुए 500-500 के चारों नोट ही खा गया. ऐसे में विजिलेंस टीम CT स्कैन करवाने उसे अस्पताल लेकर पहुंची, ताकि सबूत मिल सके. लेकिन CT स्कैन रिपोर्ट में पेट में नोट नहीं दिखे. वहीं, इस पूरे मामले में विजिलेंस निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन का कहना है कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है. विजिलेंस के पास और भी सबूत हैं. आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर रिमांड पर लिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *