• Sat. Feb 21st, 2026

सगाई बनी मौत का मंजर, दूल्हे ने दुल्हन को सिर में मारी गोली! मेहमानों में मची भगदड़

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। जहां एक सगाई के दौरान दूल्हे ने दुल्हन को गोली मार दी। गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसे तुरंत ही सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह घटना एक मैरिज होम में हुई, जहां शादी की रस्में चल रही थीं। इसके बाद हमलावर लड़का और उसके साथी मौके से भाग निकले।

दुल्हन के शादी से इनकार पर भड़का दूल्हा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला यह है कि लड़की ने दूल्हे को शादी से इनकार कर दिया था क्योंकि उसे लड़का नापसंद था। इस बात पर लड़का नाराज हो गया। घटना से पहले, दोनों पक्षों का रिश्ता भोगांव के नगला रामसहाय और ग्राम सगामई के अमुख और दीपशिखा के बीच तय हुआ था। बुधवार को दोनों परिवार गोद भराई की रस्म के लिए भैंसरोली के शगुन मैरिज होम पहुंचे थे। जहां शादी की तैयारियां चल रही थीं। मैरिज होम का संचालन प्रहलाद शाक्य कर रहे थे।

सगाई के बीच चला तमंचा, दुल्हन को लगी गोली
बताया जा रहा है कि शादी की रस्म शुरू होने पर, लड़की ने अचानक से इनकार कर दिया और कहा कि वह शादी नहीं करना चाहती। लड़की के इनकार करने पर लड़का गुस्सा हो गया। उसके पास तमंचा था, जो उसने तुरंत निकाल लिया। उसने लड़की की तरफ गोली चला दी, जो उसके सिर में लगी और वह वहीं गिर गई। गोली चलने की आवाज पर वहां भगदड़ मच गई। लड़का और उसके साथी मौके से भाग गए। साथ ही, उनकी गाड़ी और तमंचा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश, इलाके में तनाव
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंची। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह और सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने भारी पुलिस बल के साथ तलाशी शुरू की है। अभी तक, हमलावर लड़का और उसके साथ आए लोग नहीं पकड़े गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *