• Thu. Apr 9th, 2026

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ PGMS (Public Grievance Monitoring System) पोर्टल पर लंबित जन शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में आज विभिन्न विभागों के प्रमुखों के साथ PGMS (Public Grievance Monitoring System) पोर्टल पर लंबित जन शिकायतों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। सभी विभागों को लंबित शिकायतों का समयबद्ध निवारण करने के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने डीएम, एसडीएम और सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में शिकायत पेटी लगाने के निर्देश दिए हैं। इनका निरीक्षण सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा किया जाएगा, ताकि जनता की शिकायते सीधे सरकार तक पहुंचे।
अब कोई भी लंबित शिकायत स्वीकार्य नहीं होगी।

मुख्यमंत्री ने PGMS सिस्टम को अपडेट करने और जनता के लिए सुलभ बनाने के निर्देश दिए हैं। जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता है।
आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सरकार जल्द ही जन शिकायतों का समाधान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *