• Thu. Apr 9th, 2026

आपत्तिजनक हालत में मिले प्रेमी युगल, लोगों ने पकड़ा, प्राइवेट पार्ट में गोली मारी… कासगंज की घटना हैरान कर देगी

कासगंज में प्रेम प्रसंग के चलते एक 20 वर्षीय युवक अंकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के इस मामले ने लोगों को हैरान कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्याकांड में तीन संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

कासगंज: उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में प्रेम प्रसंग के चलते एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पटियाली क्षेत्र के सिकंदरपुर वैश्य गांव में 20 वर्षीय युवक अंकुर की सोमवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर खेतों के पास मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मृतक अंकुर, कासगंज के नरदोली गांव का निवासी था। सोमवार रात लगभग नौ बजे वह पशुओं की देखभाल के लिए खेत पर बने घर की ओर यह कहकर निकला था कि वह वहीं रुककर रखवाली करेगा। सुबह जब उसके भाई कुलदीप और राजीव खेत से लौटे तो अंकुर घर पर नहीं मिला। घर पर भी उसकी गैरमौजूदगी से परेशान होकर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *