• Mon. Oct 12th, 2026

सरकारी आवास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला जूनियर इंजीनियर का शव, करंट लगने से मौत की आशंका


बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के कालागढ़ में सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार का शव उनके सरकारी आवास के बाथरूम में मिलने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में करंट लगने से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
सरकारी आवास के बाथरूम में जूनियर इंजीनियर का शव मिलने की घटना से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *