• Thu. Oct 1st, 2026

श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ खानपुर कस्बा, सात दिवसीय भागवत कथा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


खानपुर। कस्बा खानपुर में बुधवार को धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ सहभागिता की।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए यात्रा की शोभा बढ़ाई। श्रद्धालुओं की मौजूदगी और भक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र “जय श्री राधे”, “राधे-राधे” और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
कलश यात्रा के पश्चात शिव मंदिर, खानपुर कस्बा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन 30 सितंबर से 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन रात्रि 7:30 बजे किया जाएगा।
कथा के दौरान भागवत आचार्य एवं साध्वीगण श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म और जीवन के आध्यात्मिक संदेशों से अवगत कराएंगे।
कार्यक्रम में डॉ. चंद्र किशोर, नौबतराम सैनी, विपिन सैनी, अर्जुन सिंह, अमन सैनी, गौरव सैनी, संदीप, ललित, राहुल, सौरभ, उदय, नेहा, रीना, लक्ष्मी, गौरी, मधु, काजल और कल्पना सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
इसके अलावा सतपाल सैनी, अंकित, रामपाल, अजय, आकाश, ओमप्रकाश, सुनील, देवेंद्र सहित अन्य श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से सातों दिन कथा में पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का लाभ प्राप्त करने की अपील की। सात दिवसीय आयोजन को लेकर क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *