• Sun. Nov 15th, 2026

ग़ज़ल

ये किसने कहा ग़म के ज़माने नहीं आते
पर दोस्त हमें अश्क़ बहाने नहीं आते

गुज़रे हुए क्यों अब वह ज़माने नहीं आते
आते हैं नए लोग पुराने नहीं आते

क्यों शहर-ए- ख़ामोशा के खंडहर दे दिए मुझको
बच्चे भी यहाँ शोर मचाने नहीं आते

लकड़ी के मकानों में चराग़ाँ ना करो तुम
हम साए यहाँ आग बुझाने नहीं आते

हम इश्क़ में कुछ इसलिए नाकाम रहे हैं
क़िस्से हमें उल्फ़त के सुनाने नहीं आते

इस तरह छोड़ के जाते ना कभी तुम
शायद हमे रिश्ते ही निभाने नहीं आते

जाना ही अगर था तुम्हें इस तरह बिछड़कर
बेहतर था कि तुम प्यार जगाने नहीं आते

कब तक तुझे बहलाने के समान करूँ मैं
ए दिल क्यों तुझे दर्द मिटाने नहीं आते

जिस दिन वो पगली मेरी दुनिया से गई है
क़िस्मत में बहारों के ज़माने नहीं आते

किस तरहा तेरे ग़म की हिफाज़त मैं करूँगा
ग़म मुझ को किसी तरहां छुपाने नहीं आते

इस तरह से उजड़े हैं यहाँ घोंसले राशिद
पंछी भी यहाँ रात बिताने नहीं आते

इंजीनियर राशिद हुसैन
मुरादाबाद उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *