दिव्या मिश्रा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल हुए बृजेश पाठक, अर्पित की श्रद्धांजलि
लखनऊ। वरिष्ठ पत्रकार श्रीमती प्रज्ञा मिश्रा जी की प्रिय बहन स्वर्गीय दिव्या मिश्रा जी के त्रयोदशी संस्कार में आज लखनऊ में उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी सपत्नीक सम्मिलित हुए। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना प्रदान की।
इस अवसर पर उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें, उन्हें शांति एवं सद्गति प्राप्त हो तथा दिवंगत आत्मा के परिजनों को इस कठिन दुःख को सहन करने की शक्ति मिले।

