• Sat. Oct 24th, 2026

अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान 23 दोषियों को मौत की सजा सुनाकर चर्चा में आए न्यायिक अधिकारी रवि कुमार दिवाकर का तबादला कर दिया गया है

मुजफ्फरनगर। अपने छोटे से कार्यकाल के दौरान 23 दोषियों को मौत की सजा सुनाकर चर्चा में आए न्यायिक अधिकारी रवि कुमार दिवाकर का तबादला कर दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें परिवार न्यायालय में अपर प्रधान न्यायाधीश के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रवि कुमार दिवाकर मुजफ्फरनगर में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण मामलों में फैसले सुनाने को लेकर सुर्खियों में रहे। 23 दोषियों को मृत्युदंड सुनाए जाने के कारण उनकी पहचान एक सख्त फैसले लेने वाले न्यायिक अधिकारी के रूप में चर्चा में आई।
तबादले के बाद अब वह परिवार न्यायालय में न्यायिक जिम्मेदारी निभाएंगे। उनके स्थानांतरण को लेकर न्यायिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *