ऑपरेशन सिंदूर के जांबाज रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम जन्मभूमि मंदिर के CEO
अयोध्या। देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके रिटायर्ड एयर वाइस मार्शल श्री जितेंद्र मिश्रा को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऑपरेशन सिंदूर में अपने साहस और रणनीतिक योगदान के लिए चर्चित रहे श्री मिश्रा को राम जन्मभूमि मंदिर का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने पर देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।
भारतीय वायुसेना में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले श्री जितेंद्र मिश्रा का प्रशासनिक एवं नेतृत्व का व्यापक अनुभव अब श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उनकी नियुक्ति को मंदिर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालु सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यों को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

