डीएम को भेजा प्रार्थना पत्र, कहा—प्रशासन अनुमति दे तो जल्लाद बनकर फांसी देने को तैयार हूं
मथुरा/मेरठ। मेरठ का चर्चित सौरभ हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार अखिल भारत हिंदू महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर के एक प्रार्थना पत्र ने मामले को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। मीरा राठौर ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले से जुड़ी मुस्कान और रिवातिका को फांसी दिए जाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र में मीरा राठौर ने कहा है कि यदि प्रशासन की ओर से नियमानुसार अनुमति और अवसर दिया जाता है, तो वह स्वयं जल्लाद बनकर दोनों को फांसी देने के लिए तैयार हैं।
इस पत्र के सामने आने के बाद सौरभ हत्याकांड एक बार फिर चर्चा में आ गया है। मामले में आरोपियों को सजा दिए जाने की मांग के बीच मीरा राठौर का यह बयान लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, दोषियों को सजा देने का फैसला न्यायिक प्रक्रिया और कानून के अनुसार ही होता है।