नेपाल में आई भीषण बाढ़ और सैलाब से हुई तबाही का मंजर लगातार भयावह होता जा रहा है। मृतकों का आंकड़ा 962 तक पहुंच गया है, जबकि 4 हजार से अधिक लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
इसी बीच सबसे ज्यादा प्रभावित नुवाकोट जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विदुर नगरपालिका के बेत्रावती गांव में भोटेकोशी नदी की बाढ़ के मलबे में दबे एक मकान से 23 शव बरामद किए गए हैं। इतनी बड़ी संख्या में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बरामद शव तीर्थयात्रियों के होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृतकों की पहचान और घटना की पूरी पुष्टि के लिए राहत एवं बचाव दल जांच में जुटे हैं।

