मुरादाबाद। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को मुरादाबाद शहर स्थित वेव सिनेमा हॉल में पहुंचकर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। अधिकारियों ने फिल्म का आनंद लिया और इसके कथानक व प्रस्तुति की सराहना की।
फिल्म देखने के दौरान अधिकारियों में खासा उत्साह नजर आया। प्रशासनिक दायित्वों के बीच अधिकारियों का यह अनौपचारिक अंदाज भी चर्चा का विषय बना रहा।

