• Tue. Sep 1st, 2026

सुप्रीम कोर्ट का जज बनकर जज को प्रभावित करने की कोशिश, सुकेश चंद्रशेखर को 8 साल की सजा


ठगी के बाद न्यायपालिका को प्रभावित करने की कोशिश भी पड़ी भारी, कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा


नई दिल्ली। महाठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताकर निचली अदालत की एक महिला जज को प्रभावित करने और धमकाने की कोशिश के मामले में उसे 8 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
अदालत ने सुनवाई के बाद सुकेश को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 170, 189 और 507 के तहत दोषी ठहराया। कोर्ट के इस फैसले के बाद पहले से ही करोड़ों रुपये की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में जेल में बंद सुकेश की कानूनी मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

“नकली पहचान का खेल पड़ा भारी—जज को प्रभावित करने की कोशिश पर सुकेश को 8 साल की जेल।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *