मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी निवासी मजदूर अर्जुन की जिला अस्पताल से साइकिल गुम हो गई। मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले अर्जुन के लिए साइकिल उसकी रोजी-रोटी का अहम साधन थी। साइकिल चले जाने से उसे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की जानकारी होने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी हरीशवर्धन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अर्जुन को नई साइकिल भेंट की। नई साइकिल पाकर अर्जुन के चेहरे पर खुशी लौट आई। उसने भावुक होकर पुलिस का आभार जताया।
पुलिस की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। अर्जुन के लिए यह साइकिल महज आवागमन का साधन नहीं, बल्कि मेहनत-मजदूरी के जरिए फिर से आत्मनिर्भर बनने की उम्मीद बन गई है।

