• Sat. Aug 29th, 2026

रक्षाबंधन पर वृद्धाश्रम पहुंचे डीएम, बुजुर्ग महिलाओं ने बांधी राखी


मुरादाबाद। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया दिल्ली रोड स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे। यहां बुजुर्ग महिलाओं ने जिलाधिकारी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता का अहसास कराया। भावुक माहौल में डीएम ने भी महिलाओं को मिठाई खिलाकर उनका उत्साह बढ़ाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।
जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धाश्रम में नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराए जाएं, ताकि बुजुर्गों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें।
डीएम ने कहा कि बुजुर्गों की देखभाल और सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी वृद्धजन को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर प्राथमिक स्तर पर ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने वृद्धाश्रम में साफ-सफाई, भोजन, स्वास्थ्य सेवाओं समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *