मुरादाबाद। गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के पावन अवसर पर श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति (रजिस्टर्ड), मुरादाबाद के तत्वावधान में मां पीतांबरा बगलामुखी देवी की भव्य एवं दिव्य महाआरती का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर मां भगवती के दर्शन-पूजन किए तथा सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने महाआरती में सहभागिता करते हुए मां पीतांबरा बगलामुखी देवी का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। उन्होंने प्रदेश एवं देश में सुख-समृद्धि, शांति, जनकल्याण तथा समाज में सद्भाव बनाए रखने की प्रार्थना की।
महाआरती के दौरान पूरा वातावरण वैदिक मंत्रोच्चार, भजन-कीर्तन और मां बगलामुखी के जयकारों से भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आरती में भाग लिया तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजन को सफल बनाने में पुलिस अधीक्षक कुंवर रणविजय सिंह, अतुल सोती, राजीव अग्रवाल, अजय बंसल, पुनीत बंसल, राममोहन पाल, अजय कुमार, दिनेश अग्रवाल, के.ए. सक्सेना, विपिन अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, अजय विश्नोई, विजेन्द्र कुमार, श्रीमती सुमन सक्सेना, श्रीमती नीलम अग्रवाल, श्रीमती क्षमा अग्रवाल, श्रीमती अनुराधा तोमर, श्रीमती अलका मिश्रा, श्रीमती रेनू गुप्ता, श्रीमती सुमन मिश्रा एवं गौरव कुमार सहित समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाजसेवियों ने आयोजन की भव्यता, अनुशासित व्यवस्था और आध्यात्मिक वातावरण की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए श्री परिवार दिव्य महायज्ञ समिति (रजिस्टर्ड), मुरादाबाद को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

