• Tue. Jul 21st, 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व, ऐसी संस्थाओं को हर संभव सहयोग मिलना चाहिए : मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट”


मुरादाबाद। खत्री सभा रजिस्टर्ड, मुरादाबाद द्वारा संचालित खत्री चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर, दीनदयाल नगर में महानगर के नागरिकों की सुविधा के लिए आयोजित निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने पहुंचकर आयोजकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि खत्री चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर द्वारा मुरादाबाद के नागरिकों के लिए उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जो अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय कार्य है। उन्होंने कहा कि शिविर में विशेषज्ञ एवं कुशल चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है, जो समाज सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना जनहित का महत्वपूर्ण कार्य है। ऐसे प्रयास न केवल लोगों को बेहतर स्वास्थ्य प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस प्रकार की सामाजिक संस्थाओं का बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए, ताकि भविष्य में भी वे अधिक प्रभावी ढंग से समाज की सेवा कर सकें और मुरादाबाद महानगर को स्वस्थ एवं जागरूक बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
शिविर के दौरान खत्री समाज के प्रमुख समाजसेवी श्याम खन्ना, अजी, विपिन, अजय कुमार, गौरव कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन में आए लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया और संस्था के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *