• Sat. Jul 11th, 2026

प्रेम प्रसंग की आशंका या कोई और वजह? रामगंगा पुल से युवक-किशोरी ने लगाई छलांग, नदी में तलाश जारी


मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र स्थित रामगंगा पुल पर शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक और एक किशोरी ने कथित रूप से एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर पीएसी की फ्लड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसके जवान नदी में दोनों की तलाश के लिए सघन सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ने एक साथ पुल से छलांग लगाई। यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका था।
पुलिस का कहना है कि दोनों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि घटना के पीछे क्या कारण रहे। फिलहाल नदी में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *