• Sat. Jul 11th, 2026

दिव्यांग छात्राओं की शिक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, आवागमन होगा आसान।”


दिव्यांग छात्राओं को मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, पंजीकरण शुरू
मुरादाबाद। दिव्यांग छात्राओं की शिक्षा को सुगम और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने “ई-ट्राइसाइकिल प्रदान किए जाने हेतु अनुदान नियमावली-2026” के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का उद्देश्य विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थानों में नियमित रूप से अध्ययनरत दिव्यांग छात्राओं को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी श्री विजय कुमार यादव ने बताया कि इस योजना का लाभ उन दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा जो मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हीमोफीलिया अथवा अन्य गंभीर न्यूरो-मस्कुलर रोगों से प्रभावित हैं और किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय, महाविद्यालय या शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं।
उन्होंने बताया कि पात्र छात्राएं आवेदन पत्र के साथ आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), दिव्यांगता प्रमाण पत्र, शिक्षण संस्थान का अध्ययन प्रमाण पत्र तथा पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न कर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, मुरादाबाद में अपना पंजीकरण करा सकती हैं।
जिला प्रशासन ने पात्र दिव्यांग छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए समय रहते आवेदन कर पंजीकरण सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *