• Mon. Jul 6th, 2026

मिड-डे मील में लापरवाही या बड़ी चूक? भोजन में मृत छिपकली मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू।”


दिल्ली: राजधानी दिल्ली के हरि नगर स्थित सर्वोदय सह-शिक्षा विद्यालय में मिड-डे मील के दौरान भोजन में मृत छिपकली मिलने का मामला सामने आया है, जिससे स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, 3 जुलाई 2026 को हरि नगर थाने में घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, भोजन वितरण के दौरान दो-तीन बच्चों को खाना परोसा जा चुका था, तभी स्कूल की एक सहायक कर्मचारी की नजर भोजन में मृत छिपकली पर पड़ी। इसके बाद तत्काल मिड-डे मील का वितरण रोक दिया गया ताकि अन्य बच्चों तक दूषित भोजन न पहुंचे।
पुलिस ने कथित रूप से दूषित भोजन के नमूने अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत हरि नगर थाने में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि भोजन में मृत छिपकली कैसे पहुंची और इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *