मुरादाबाद आगमन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का भव्य स्वागत, 2027 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दिया मंत्र
भाजपा कार्यकर्ताओं का लक्ष्य 2027 में फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाना : राजेश यादव
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मुरादाबाद जनपद के प्रभारी राजेश यादव के मुरादाबाद आगमन पर स्वर्गीय सर्वेश सिंह द्वार, जीरो पॉइंट, पाकबड़ा में मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता का लक्ष्य वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बनाना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत–2047” के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं तथा पूर्ण समर्पण, अनुशासन और उत्साह के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करें।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के पूर्व अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र चौधरी, श्याम बिहारी शर्मा, राहुल शर्मा, जतिन गुप्ता, अजय कुमार, रंजीत सैनी, विकास शर्मा, दिशांत दिवाकर, अमरनाथ प्रजापति, प्रताप सैनी, ललित चौधरी, श्याम रूहेला, प्रेमशंकर सैनी, टेकचंद कश्यप, अर्पित चौहान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

